टाटा संस के डायरेक्टर बने नोएल टाटा, प्रस्ताव को शेयर होल्डर्स ने दी हरी झंडी
नई दिल्ली : निदेशक मंडल ने नोएल टाटा को रतन टाटा के निधन के बाद 22 अक्टूबर, 2024 से अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया हुआ था। अहम बात ये है कि टाटा संस के प्रमुख शेयरधारक शापूरजी पालोनजी समूह ने भी सभी प्रस्तावों का समर्थन किया। शेयर धारकों ने वार्षिक आम बैठक में सभी छह प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

