नियोजन नीति के विरोध में आज से 48 घंटे  का संपूर्ण झारखंड बंद शुरू, एन एच पर दिख रहा असर, सड़कों पर उतरे समर्थक

जमशेदपुर / रांची; झारखंड  सरकार द्वारा लाई गई नई नियोजन नीति के विरोध में 72 घंटे का संपूर्ण झारखंड वन शुरू हो चुका है. शनिवार और रविवार को इस बंद का आह्वान किया गया है.

शनिवार दोपहर तक बंद का मिलाजुला असर देखा गया. ग्रामीण इलाकों में बंद जोरदार है जबकि शहरी इलाकों में इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है.

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बंद समर्थकों का प्रयास रंग लाता दिख रहा. वाहनों का आवागमन बहुत कम नजर आ रहा है. सड़कों पर बंद समर्थक उतरे हुए हैं. हालांकि सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

सरायकेला- खरसावां जिला से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 32 और 33 को जाम कर दिया. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह- जगह बंद समर्थक आक्रोश प्रकट करते नजर आए.

बंद समर्थक जगह- जगह टायर जलाकर और सड़कों पर आवागमन बाधित कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते देखे गए. प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच कहीं- कहीं बंद समर्थकों एवं पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. वहीं लंबी दूरी की बसें सुबह के वक्त नहीं खुलीं.

गौरतलब है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा फरवरी 2020 में लाई गई नियोजन नीति को संविधान विरुद्ध बताकर हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था.इसमें तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय नौकरियों में झारखंड से ही 10वीं-12वीं पास करने की अनिवार्यता को संविधान में समानता के अधिकार का खुला उल्लंघन बताते हुए हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था.

 बाद में हेमंत सरकार नई नियोजन नीति लाई जिसमें झारखंड से ही 10वीं-12वीं पास करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई. सरकारी नौकरियों में 60 फीसदी सीटें स्थानीय जबकि 40 फीसदी सीटें ओपन टू ऑल रखी गई. स्थानीय भाषा की सूची में हिंदी को शामिल किया गया। साथ ही स्थानीय भाषा, संस्कृति और परिवेश की जानकारी होने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई.

सरायकेला में बंद समर्थक.


Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगा जिला प्रशासन

उप विकास आयुक्त ने की तैयारी की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश शनिवार सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर, विकास मेला, शाम 6 बजे...

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत