JNAC Action IN SAkCHI; जमशेदपुर में स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन कर बेसमेंट में व्यवसायिक गतिविधियों पर चलने लगा बुलडोजर, शुरुआत साकची से

जमशेदपुर; निकाय से स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन कर बेसमेंट या पार्किंग स्थल में व्यवसायिक गतिविधियां चलाने के खिलाफ

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शनिवार को इसकी शुरुआत साकची से की गई.

साकची एसएनपी एरिया में होल्डिंग नंबर 109 और 110 के  पार्किंग हिस्से की सीढ़ी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया.  विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई.  

जेएनएसी द्वारा 46 मकानों को नोटिस जारी की गई थी. इनमें 15 लोगों ने शपथ पत्र देकर कहा है कि उन्होंने पार्किंग को खाली कर दिया है. इनकी सत्यता की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है.

 कमेटी भवन मालिकों के शपथ पत्र की सत्यता की जांच कर रिपोर्ट देंगी.वहीं, कुछ लोगों ने बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कर दिया है.

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने कहा कि जिन  भवन मालिकों ने कई बार नोटिस और रिमाइंडर भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कर पार्किंग बनाया गया, वैसे लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई शुरू की गई है. जबतक सभी भवनों के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित न हो जाए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

संजय कुमार ने कहा कि भवन मालिकों को चेतावनी दी गई थी कि बेसमेंट की पार्किंग में व्यावसायिक गतिविधि बंद करें और उसे खाली कर पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करें.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे महिला सहित चार गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल...

थम नहीं रहे हादसे : सरायकेला जिले के कांदरबेड़ा में हाईवा व ट्रक में जोेरदार टक्कर, सिदगोड़ा निवासी चालक की मौके पर ही मौत,...

सरायकेला : कोल्हान की तीनों जिले में प्रशासन की आेर से जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के मकसद से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत