झारखंड में 26 जनवरी से मिलेगी पेट्रोल पर सब्सिडी, पंजीयन कराने में पूर्वी सिंहभूम जिला सबसे आगे

जमशेदपुर : झार्रखंड में आगामी 26 जनवरी से राशन कार्डधारियों को उनके दो-पहिया वाहन के लिए प्रति माह अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 25 रुपए की दर से सब्सिडी मिलेगी. यानी लाभुकों को 250 रुपए प्रतिमाह उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा. पेट्रोल पंप पर पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी.

किसे मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना का लाभ झारखंड में रहनेवाले व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना या झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित राशन कार्डधारी परिवारों को ही मिलेगा. इसके साथ शर्त यह भी है कि उनके वाहन का निबंधन झारखंड में ही होना चाहिए.
ऐसे कराना होगा निबंधन
लोगों को पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ देने के लिए सरकार ने एक ऐप बनवाया है. इस ऐप का नामCMSUPPORTS है. पेट्रोल पर सब्सिडी देने के लिए ही इस ऐप को खास तौर से बनाया गया है. लाभुक इस ऐप या jsfss.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर निबंधन करा सकते हैं.

किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
— लाभुक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम या झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम का राशन कार्ड धारी होना चाहिए.
–राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का सत्यापित आधार संख्या अंकित होना चाहिए.
–आधार से लिंक बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए.
–आवेदक के वाहन का निबंधन आवेदक के नाम से होना चाहिए.
–आवेदक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है.
–दो पहिया वाहन का झारखंड में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.

सब्सिडी का लाभ लेने के लिए ऐसे करें पंजीयन
–ऐप या वेबसाइट में जाकर आवेदक को अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालना होगा.
–उसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा.
–ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद आवेदक राशनकार्ड में नाम चुनते हुए गाड़ी का नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करेंगे.
–गाड़ी का नंबर डीटीओ के लॉगिन में जाएगा, जिसे डीटीओ वेरीफाई करेंगे.
— सत्यापन के बाद सूची जिला आपूर्ति पदाधिकारी के लॉगिन में जाएगी.

पहले दिन सबसे ज्यादा पंजीयन पूवी सिंहभूम जिले से

पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत लाभ हासिल करने के लिए गुरुवार ऐप या वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन कराने का काम शुरू हो गया. पहले दिन पूरे राज्य में लगभग 16 हजार कार्ड धारियों ने आवेदन किया. राज्यभर में सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम जिले से 1588 आवेदन आए हैं. इसके अलावा , सरायकेला-खरसावां से 326, बोकारो से 656, रांची से 544, लोहरदगा से 407 और खूंटी से 289 लोगों ने पंजीयन के लिए आवेदन किया है.

बताते चलें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 26 जनवरी को दुमका से योजना का शुभारम्भ करेंगे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिले में 4.60 लाख ‘सीएम फोटो वाले झोले’ पहुंचे, जल्द शुरू होगा वितरण

जमशेदपुर। जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों के माध्यम से एक बार फिर लाभुकों के बीच झोला वितरण की तैयारी शुरू हो गई है।...

जमशेदपुर में अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस चला रही छापेमारी अभियान, 44 वाहन जब्त

जमशेदपुर : झारखंड में, विशेषकर रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों में, देर रात तक चौक-चौराहों और गली-मुहल्लों में अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत