जमशेदपुर में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर करीब 4 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और होटल-लॉज पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
#jamshedpur #latestnews #neet2026 #safetyfirst #exam #jamshedpurnews
For similar news videos do watch Town Post Live 24×7
