सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में रांची के चुटिया थाना परिसर में रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। साहिल महतो ने थाना परिसर के अंदर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। युवक को थाना बुलाकर उसकी परेड कराई गई, पीआर बॉन्ड भरवाया गया और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों, विशेषकर थाना परिसर में बिना अनुमति वीडियो या रील बनाना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*Town Post News Quick* पर देखें झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले।
#Ranchi #Jharkhand #ChutiaPolice #ViralReel #PoliceAction #SahilMahto #InstagramReel #BreakingNews #HindiNews #NewsShorts #TownPost #TownPostNewsQuick #SocialMedia #ViralVideo #PoliceNews
source https://www.youtube.com/shorts/RTHvXueJ99Y
