जमशेदपुर में टाटा स्टील के पूर्व ठेका मजदूरों ने 36 वर्षों से लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ऑफ आदिवासी सोसाइटीज, एस.जी. पटेल और आदिवासी वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े मजदूरों का कहना है कि वर्ष 1981 से 1990 के बीच उन्होंने टाटा स्टील के उत्पादन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन 1990 में स्थायीकरण की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों को नौकरी से हटा दिया गया।
मजदूरों का आरोप है कि अक्टूबर 1990 तक का वेतन, डीए और अन्य बकाया आज तक नहीं मिला है। उन्होंने स्थायीकरण से वंचित कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए आर्थिक पैकेज, रोजगार और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि वे पिछले 36 वर्षों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
*Town Post News* पर देखें जमशेदपुर और झारखंड की हर बड़ी खबर।
👍 Like | Share | Subscribe | Press the Bell Icon
#Jamshedpur #TataSteel #JharkhandNews #ContractWorkers #LabourRights #WorkersProtest #TataSteelNews #BreakingNews #Employment #TownPostNews #Jharkhand #LatestNews #SteelWorkers #Justice #JamshedpurNews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
