बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया.
जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर- 3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने करीब 20 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी की और जबरन किस करने की कोशिश की.
घटना के बाद पीड़िता ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़खानी से जुड़े मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

