बोकारो : जयंत सिंह की हत्या मामले में मास्टरमाइंड सहित छह अपराधी गिरफ्तार

बोकारो। हरला थाना क्षेत्र से हुए जयंत सिंह अपहरण कांड का बोकारो पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में मास्टरमाइंड बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की निशानदेही पर अपहृत जयंत सिंह का शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना अंतर्गत जलेबिया घाटी के पास से बरामद किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह ने कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता में कहा कि गत 11 दिसंबर 2025 को अमृता सिंह, पत्नी जयंत सिंह, निवासी सेक्टर-08/ए, क्वार्टर संख्या-2197, थाना हरला की ओर से अपने पति के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।एसआईटी टीम ने परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन किया। मुख्य आरोपित बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी की निशानदेही पर पुलिस ने अपहृत जयंत सिंह का शव बरामद किया। साथ ही इस कांड में शामिल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी, संजय कुमार उर्फ संजय डोम, आनंद कुमार, वरुण कुमार उर्फ वरुण साबी पासवान, संजय सिंह सहित अन्य शामिल है।घटना में उपयोग किया गया काले रंग की आॅल्टो कार ,दो मोबाइल फोन,चार लाठी को बरामद कर लिया गया है, वहीं मुख्य आरोपित का काफ लंबा आपराधिक इतिहास है,मुख्य आरोपित बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी के विरुद्ध बोकारो एवं आसपास के थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 19 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपित मनोज कुमार उर्फ लुसी के विरुद्ध भी पूर्व में मामला दर्ज है।वहीं छापेमारी दल में नगर डीएसपी आलोक रंजन, हरला, बीएस सिटी, सेक्टर-04, माराफारी थाना प्रभारी,सेक्टर 4 थाना प्रभारी, माराफारी थाना प्रभारी सहित अनुसंधानकर्ता एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वहीं पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धातकीडीह फायरिंग कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के धातकीडीह में फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और गोली बरामद हुई है।

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को सम्मानित किया और कोल्हान विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन व लंबित जांच पर गंभीर सवाल उठाए।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिरसानगर PM आवास योजना में देरी पर बवाल, लाभार्थियों ने विधायक सरयू राय से लगाई गुहार

--200 से अधिक लाभार्थियों ने उठाई आवाज--किराया और EMI की दोहरी मार से परेशान लोग--JUDCO हैंडओवर में देरी बनी बड़ी बाधा--6 मई को गृह...

धातकीडीह फायरिंग कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के धातकीडीह में फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और गोली बरामद हुई है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत