महाराष्ट्र की युवती से सुंदरनगर में लूटपाट व मारपीट मामले में टेम्पो चालक समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

रेलवे स्टेशन से युवती और उसके प्रेमी को आना था मानगो, भूरिडीह फाटक ले जाकर लूट काे दिया अंजाम

जमशेदपुर/सुंदरनगर…महराष्ट्र की युवती से लूटपाट की घटना में सुंदरनगर पुलिस ने टेम्पो चालक समेत दो लोगो को किया गिरफ्तार। बताया जा रहा है की महराष्ट्र की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी से मिलने 19 सितंबर को जमशेदपुर पहुंची थी, वहीं टाटानगर स्टेशन से युवती को टेम्पो से कर मानगो जाना था। इसी बीच टेम्पो चालक और उनके अन्य दो साथी भी टेम्पो में बैठ गए। टेम्पो चालक मानगो नहीं जाकर सुंदरनगर थाना क्षेत्र के भूरिडीह फाटक के आसपास चला गया और युवती के पर्स, बैग, फोन, पैसा लूट लिया। युवती के साथ उसका प्रेमी शुभांकर रावत भी था। बदमाशों ने उसे भी बेहरमी से पीटा।

घटना के बाद प्रेमी और प्रेमिका ने सुंदरनगर थाना में 20 सितंबर को मामला दर्ज कराया था। सुंदर नगर थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने कहा की महराष्ट्र की युवती के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले में टेम्पो टेम्पू चालक सचिन महतो, सोहन गोप को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरा साथी फरार है। उसकी भी तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोइलकेरा में पदस्थापित एएसआइ की ह्रदय गति रूकने से मौत

गोइलकेरा थाना में तैनात एएसआइ हरे राम शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई, पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।

जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर 25 को भव्य सांस्कृतिक समागम व जनसभा का आयोजन

जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित रीगल मैदान में 25 अप्रैल को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर भव्य सांस्कृतिक समागम और जनसभा का आयोजन होगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित न्यू केबुल टाउन सामुदायिक भवन मैदान में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की...

कदमा में पूर्व सैनिक और पुलिस में विवाद

जमशेदपुर के कदमा में पूर्व सैनिक और पुलिस के बीच विवाद के बाद मारपीट के आरोप लगे, वीडियो साक्ष्य सौंपा गया और कार्रवाई की मांग उठी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत