July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 78वीं AGM, नित्यानंद सिंह व बी.के. डिंडा फिर बने निदेशक, बारी मेंशन के जीर्णोद्धार पर दिया गया फीडबैक

जमशेदपुर में मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 78वीं AGM, नित्यानंद सिंह व बी.के. डिंडा फिर बने निदेशक, बारी मेंशन के जीर्णोद्धार पर दिया गया फीडबैक

जमशेदपुर । मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 78वीं वार्षिक आम सभा (AGM) शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में संपन्न हुई। टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) के अध्यक्ष सह निदेशक संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुनू चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य, वरिष्ठ यूनियन नेता और बड़ी संख्या में शेयरधारक उपस्थित रहे।
सभा में कंपनी के निदेशक इंचार्ज नित्यानंद सिंह, सतीश सिंह, सुनील सिंह, बी.के. डिंडा, आर.एन. मिश्रा और आर.के. सिंह सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे।

सभा के दौरान मार्च 2025 तक की बोर्ड रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

पुनर्नियुक्ति व लेखा परीक्षक का चयन
रोटेशन के आधार पर सेवानिवृत्त हो रहे निदेशक नित्यानंद सिंह और बी.के. डिंडा को पुनः निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा, बी. गुप्ता एंड कंपनी को फिर से कंपनी का ऑडिटर नियुक्त किया गया।

बारी मेंशन का कायाकल्प
AGM के दौरान TWU अध्यक्ष संजीव चौधरी ने ऐतिहासिक विरासत “बारी मेंशन” के मरम्मत कार्य की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भवन की “लाइक-टू-लाइक” मरम्मत हो रही है, जिसमें उसकी मूल वास्तुकला को संरक्षित रखते हुए जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मरम्मत कार्य तेजी से प्रगति पर है।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
सभा में TWU के पूर्व अध्यक्ष आर.बी.बी. सिंह, पूर्व महामंत्री एस.एन. सिंह, एम. भाष्कर राव, आर.सी. झा, अजय चौधरी, शत्रुघ्न राय, अनिल सिंह, राकेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र राय समेत कई वरिष्ठ यूनियन नेता और बड़ी संख्या में शेयरधारक उपस्थित थे।

सभा में उपस्थित सभी शेयरधारकों ने बोर्ड द्वारा प्रस्तुत चारों एजेंडा प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया।

AGM की मुख्य बातें
मार्च 2025 तक की बोर्ड रिपोर्ट पारित
नित्यानंद सिंह और बी.के. डिंडा पुनः निदेशक नियुक्त
बी. गुप्ता एंड कंपनी को फिर से ऑडिटर नियुक्त
बारी मेंशन का जीर्णोद्धार कार्य “लाइक-टू-लाइक” आधार पर जारी
वरिष्ठ यूनियन नेताओं और शेयरधारकों की उल्लेखनीय भूमिका रही

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading