जमशेदपुर : साकची कालीमाटी रोड स्थित होटल सागर के समीप बीती रात लगभग आठ बजे एक टैंकर ने युवती को कुचल दिया। आनन-फानन में उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर लगभग 12 बजे उसकी मौत हो गई।
इधर टीएमएच में पैसा जमा नहीं कराए जाने के कारण अस्पताल प्रबंधन उसका शव परिजनों को नहीं सौंप रहा है।
