श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर, काशीडीह में सहस्रघट जलाभिषेक

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर, 14 नंबर लाइन, काशीडीह (भारत ट्रांसपोर्ट के सामने) में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ सहस्रघट जलाभिषेक एवं भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सहस्त्रघट कार्यक्रम मारवाड़ी समाज, काशीडीह, श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर और पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। मुख्य जजमान सुरेश अग्रवाल, श्याम गोयल, राजेश कुमार एवं अमन मिश्रा थे।

इस पावन अवसर पर प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर सहस्रघट से जल, दूध, शहद एवं पंचामृत से अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। मंदिर प्रांगण “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी उपस्थित रहे। भंडारे में अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

इस अवसर पर मुकेश मित्तल ने विशेष रूप से समाज के सभी साथियों, मातृशक्ति, बच्चों और वरिष्ठजनों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि “ऐसे सफल और भव्य आयोजन समाज के सभी सहयोगियों के बिना संभव नहीं होते। यह एकता, समर्पण और सेवा का साक्षात प्रमाण है, जो हमें हमारी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ता है।”

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Jamshedpur News: युवा कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

जमशेदपुर में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के...

Jamshedpur Rain News: मूसलधार बारिश से शहर जलमग्न, सड़कें बनीं तालाब, कई वाहन फंसे

जमशेदपुर में बुधवार को हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। साकची, मानगो, कदमा, गोलमुरी और बिष्टुपुर समेत...

Opinion

Jamshedpur Police Face Trust Test Amid Crime Surge, Stabbing Death and Loot Attempt

Jamshedpur shaken by Himanshu Singh’s stabbing death and a truck driver loot attempt near Burmamines, sparking protests demanding justice.

Sanjay Gupta Slams ‘AI Slop’ Replacing Real Filmmaking

  Director Says VFX Teams Sit Idle as AI Shortcuts Take Over Key Points: Gupta Calls Rising AI Use in Films a Form of Laziness Director...

You May Also Like

Jamshedpur Breaking: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर निशाना #shorts #shortsviral

🚨 जमशेदपुर के साकची में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान...

Bokaro News: गुरुजी शिबू सोरेन को खास श्रद्धांजलि, बनेगी नई पहचान #shorts #shortsviral

🌿 झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और दिवंगत सुप्रीमो शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को बोकारो में उनकी आदमकद प्रतिमा का...

Read More

Discussion

Recent