जमशेदपुर : शहर में 1:30 बजे से शुरू हो गई झमाझम बारिश। विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर लबालब पानी है। लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। विभिन्न इलाकों की स्थिति पर नजर डालें तो कदमा अनिल सूर पथ की स्थिति नारकीय है। कई घरों में बार-बार पानी प्रवेश कर गया है। बच्चों का पढ़ाई बाधित हो रही है। इधर डिमना चौक के पास तो रविवार को एनएच पर दो फीट तक पानी जमा हो गया। रविवार को ही सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिर गई। एमजीएम गोलचक्कर और मानगो छोटा पुल पर जलजमाव से राहगीरों को परेशानी हुई।
