टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का सम्मान सह विदाई समारोह

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का सम्मान सह विदाई समारोह

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यूनियन के सभागार में आयोजित समारोह के दौरान जून माह में सेवानिवृत्त हुए कुल छह कर्मचारियों को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सब अकेले नहीं हैं। पूरा यूनियन परिवार आपके साथ है। आप हमारे वरिष्ठ सदस्य हैं। कंपनी में दिए इतने लंबे योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। याद रखिए सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन का दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला है। आप यूनियन कार्यालय में आते रहिए। किसी तरह की परेशानी हो तो बेझिझक हम सबों से संपर्क कर सकते हैं। मेडिकल के क्षेत्र में भी हमारे प्रतिनिधि आप सबों के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। आप सब सबसे ज्यादा समय कंपनी को दिए हैं। अब आप अपने बाल – बच्चे व परिवार को ज्यादा समय देंगे। मैं आप सबको के स्वस्थ रहने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन एच एस सैनी ने किया।

————–

अवकाश प्राप्त करने वाले कर्मचारी

व्हीकल प्रिपरेशन एवं डिस्पेच : राजकिशोर गुप्ता ।

एक्सेल डिवीजन : रविन कुमार दास व फणिभूषण महतो।

व्हीकल फैक्ट्री : एसके संवार अली।

फ़्रेम फैक्ट्री : संजय कुमार शर्मा व बिरेंद्र प्रसाद।

———

यूनियन आफिस में जन्मदिन पर कटा केक

सिक्यूरिटी डिपार्टमेंट के कमेटी मेंबर संजीव रंजन एवं ट्रांसमिशन डिपार्टमेंट के उपेंद्र कुमार का जन्मदिन संयुक्त रूप से यूनियन कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से संजीव रंजन एवं उपेंद्र कुमार को बधाई दी। इस दौरान तमाम कमेटी मेंबर ऑफिस बेयरर , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। सबों ने संजीव रंजन एवं उपेंद्र कुमार को जन्म दिन की बधाई दी।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Sonari Traders Protest Sudden Rent Hike

Shopkeepers in Sonari markets protest sudden rent hike by JNAC, demand written order and clarity before paying revised rent from March 2026.

New Showroom Opens in Sakchi With Top Brands

New showroom K Paul Ventures opens in Sakchi, Jamshedpur offering plywood, electronics, and home décor products with top brands like Merino and Samsung.

Opinion

Middle East War Risks Global Economic Shock

Rising Middle East tensions could trigger a global food and fuel crisis, highlighting weak global governance and costly geopolitical adventurism.

Baby Girl

Congrats, it's a baby girl.  Wrap her up, let the autumn leaves curl. At 5, she plays with her brother's car. Her mother reminds, come back soon...

Just A Girl 

You May Also Like

Rail Review Meet at Ghatshila on Train Delays, Projects

Senior South Eastern Railway officials met at Ghatshila’s Maubhandar to review train delays, new ROBs, Tatanagar redevelopment, and passenger demands from Jamshedpur constituency.

100-Day Yoga Countdown Held at Jamshedpur Women’s University

IVA Jharkhand holds a yoga awareness workshop at Jamshedpur Women’s University’s Bistupur campus on April 13, the 69th day of the 100-day countdown to International Yoga Day 2026.

Read More

Discussion

Recent