रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के घर हुई चोरी के मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बीते 19 जून को बगुनहातु नीमभट्टा निवासी सेवानिवृत्त वन विभाग कर्मी सुधीर चंद्र दास के बंद मकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक सोनार सहित चार अपराधकर्मियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों के नाम राजू कालिंदी, शिबू दास, जुरेन बानरा, कृष्णा कालिंदी और संदीप प्रसाद बताये गये हैं।

पुलिस ने इनके पास से चुराए गए दो सोने के कान की बालियाँ, नाक का सोने का नोज पिन तीन पीस, दो जोड़ा चांदी का पायल, लोहे का रॉड और 4 मोबाइल बरामद किया है।

इसकी जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सेवनिवृत्त वनकर्मी सुधीर चंद्र दास मकान बंद कर अपनी बेटी के यहां उड़ीसा गए हुए थे।

22 जून को लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। अंदर अलमारी से सारे जेवरात गायब मिले।

इसकी जानकारी थाने को दी गई, जिसके पास एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार छापामारी के क्रम में राजू कालिंदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, जिसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में उक्त घटना को कारित करने की बात कही।

उसके बाद राजू की निशानदेही पर बाकी अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही, इनके द्वारा जिस सोनार के दुकान में गहने बेचे गए थे उसे भी हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार, सबने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

उन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार राजू कालिंदी हिस्ट्रीशीटर है और इससे पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।...

आरसेटी प्रशिक्षण की गुणवत्ता और जमीनी असर पर उपायुक्त का फोकस

कौशल विकास कार्यक्रमों व वित्तीय समावेशन की प्रगति का लिया जायजा, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, फीडबैक आधारित सुधार व जमीनी परिणाम पर विशेष जोर जमशेदपुर :...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सबसे अधिक ड्रॉपआउट बच्चों का नामांकन कराने वाले को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित : उपायुक्त

जमशेदपुर : उपायुक्त ने कहा कि ‘स्कूल रुआर 2026’ अभियान को व्यक्तिगत रुचि लेकर सफल बनाया जाए। केवल आंकड़ों को तकनीकी रूप से सही...

बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, संकल्प पत्र जारी

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर महिलाओं, युवाओं, किसानों और रोजगार से जुड़े कई बड़े वादे किए हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत