August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भव्य बनाने में जुटी भाजपा

जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भव्य बनाने में जुटी भाजपा

जमशेदपुर: महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में, सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बास्के की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि इस वर्ष धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ऐतिहासिक और धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस निमित्त आगामी 7 नवंबर को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन होगा।

इसमें बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कला, साहित्य, खेल, पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पद्मश्री सम्मानित जनजातीय व्यक्तित्वों को सम्मानित कर आभार जताया जाएगा। वहीं, बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित होगी। बैठक में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पार्कों का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं, बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बास्के ने बताया कि बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को हाता चौक में सुबह 11 बजे जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। बिरसा जयंती के उपरांत 30 नवंबर को सुंदरनगर में जनजाति स्वाभिमान सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय गौरव और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विचार- विमर्श होगा।

बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, राम सिंह मुंडा, कुसुम पूर्ति, संजय मुंडा, विनोद ओमंग, गुलशन टुडू, सुशील हेस्सा, विनोद माझी, गणेश मुंडा, प्रेम भूमिज, अभय गौंड, मंगल हेंब्रम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading