जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भव्य बनाने में जुटी भाजपा

जमशेदपुर: महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में, सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बास्के की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि इस वर्ष धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ऐतिहासिक और धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस निमित्त आगामी 7 नवंबर को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन होगा।

इसमें बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कला, साहित्य, खेल, पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पद्मश्री सम्मानित जनजातीय व्यक्तित्वों को सम्मानित कर आभार जताया जाएगा। वहीं, बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित होगी। बैठक में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पार्कों का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं, बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बास्के ने बताया कि बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को हाता चौक में सुबह 11 बजे जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। बिरसा जयंती के उपरांत 30 नवंबर को सुंदरनगर में जनजाति स्वाभिमान सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय गौरव और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विचार- विमर्श होगा।

बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, राम सिंह मुंडा, कुसुम पूर्ति, संजय मुंडा, विनोद ओमंग, गुलशन टुडू, सुशील हेस्सा, विनोद माझी, गणेश मुंडा, प्रेम भूमिज, अभय गौंड, मंगल हेंब्रम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित मानगो डिमना चौक के पास एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार को अचानक आग...

विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस : इमरजेंसी डिपार्टमेंट अस्पताल का हृदय

डॉ. बिनीता पाणिग्रही : इमरजेंसी डिपार्टमेंट (ईडी) किसी भी अस्पताल में मरीजों के लिए पहला संपर्क बिंदु होता है और इसे अक्सर अस्पताल का...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर: जमशेदपुर में लू से तीन मजदूरों की मौत

जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। पिछले एक सप्ताह के...

JAMSHEDPUR : झारखंड आंदोलनकारियों ने सम्मान, पेंशन और नियोजन की मांग को लेकर की बैठक, 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान

उपायुक्त से मुलाकात कर पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिसूचित 2900 आंदोलनकारियों के बीच सम्मान पत्र वितरण करने की मांग की जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत