गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए छात्र परिषद का गठन किया गया। सर्वसम्मति से साकेत कुमार पंडित को छात्र परिषद का प्रमुख और सोनाक्षी कुमारी को सह प्रमुख चुना गया। इसके अलावा विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए अन्य विद्यार्थियों का चयन किया गया।
रौनित कुमार ठाकुर और आयुष कुमार ठाकुर को बैंड प्रतिनिधि बनाया गया। करण बेज, सानू तिवारी, प्रियांशु राजभर और कस्तूरी कुमारी को अनुशासन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। आदर्श दुबे और दीपिका डे को प्रार्थना सभा प्रभारी, जबकि खुशी प्रमाणिक और अनिमा बेज को गतिविधि प्रभारी बनाया गया।
वहीं, अनन्या कुमारी, रिया यादव, आरती चौधरी, अमरजीत हलदार, प्रियंका मंडल, आयुषी प्रमाणिक, कनिका प्रमाणिक और चंचला कुमारी को काउंसलर नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विक्टर एंथनी, विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय, उपाध्यक्ष रिंकू रॉय, प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पाल और प्रबंधक मुकेश पाठक उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त छात्र नेताओं को बधाई देते हुए उन्हें बैज और सैश प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद छात्र परिषद के सदस्यों को विद्यालय के आदर्शों और अनुशासन का पालन करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। उ
न्हें अपने आचरण और कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करने का भी संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।