September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

आदित्यपुर में राज्यपाल के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने सीटीसी प्रीसीजन टूल्स का किया निरीक्षण

आदित्यपुर में राज्यपाल के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने सीटीसी प्रीसीजन टूल्स का किया निरीक्षण

सरायकेला। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-7 स्थित सीटीसी प्रीसीजन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड में 8 सितंबर को राज्यपाल के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कंपनी परिसर पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने राज्यपाल के संभावित आगमन और प्रस्थान के मार्ग, कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग, अतिथियों के प्रवेश एवं निकास तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही और आम लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को कहा गया।

उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने कहा कि 8 सितंबर को राज्यपाल के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि संभावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के सभी पहलुओं का आकलन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात एवं विधि-व्यवस्था के लिए आवश्यक रणनीति तैयार की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी रीना हांसदा, एसडीएम अभिनव प्रकाश, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी सिंह, डीपीआरओ अविनाश कुमार, नजारत प्रभारी समेत जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading