जमशेदपुर। एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को भूमि पूजन के साथ हुआ। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूजा कमेटी के संरक्षक रघुवर दास ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण की शुरुआत की।
भूमि पूजन कार्यक्रम में एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष वाई.पी. सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह समेत कमेटी के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस वर्ष एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा करीब 2 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के बेलदा के कुशल कारीगरों को दी गई है।
पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कोंटाई से आए अनुभवी कारीगरों और मजदूरों द्वारा किया जाएगा। पूजा कमेटी की ओर से इस बार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक थीम पर भव्य पंडाल, मनमोहक मां दुर्गा की प्रतिमा और मेले का विशेष आयोजन किया जाएगा।
पूजा कमेटी ने जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करने और भव्य पंडाल व मेले का आनंद लेने की अपील की है।