September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया में घर का ताला तोड़कर 30 लाख के गहने और 28 हजार रुपये चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गम्हरिया में घर का ताला तोड़कर 30 लाख के गहने और 28 हजार रुपये चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बलरामपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद गृहस्वामी संतोष कुमार सिंह ने गम्हरिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार सिंह मंगलवार को अपने रिश्तेदार के घर परसुडीह में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। रात में बारिश होने के कारण उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया।

बुधवार सुबह जब वह बलरामपुर स्थित अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि आलमारी और बक्से के ताले भी टूटे हुए थे और सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आलमारी में रखे सोने-चांदी के सभी आभूषण और करीब 28 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

घटना की जानकारी संतोष सिंह ने तत्काल पड़ोसियों को दी और गम्हरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले की छानबीन कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading