पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दीघी स्थित एसजी एग्रो फूड प्रोडक्ट्स राइस मिल के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों और राइस मिल कर्मचारियों की सूझबूझ से आग को फैलने से रोका गया। बहरागोड़ा से पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में दोनों चालक घायल हुए, जिन्हें चाकुलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर वीडियो में देखें।
#ChakuliaNews #JharkhandNews #PurbiSinghbhum #RoadAccident #TrailerCollision #FireAccident #LocalNews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
