जुबली पार्क के दोनों गेट 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेंगे बंद, जानें वजह

जमशेदपुर। साल के अंत और नए साल के आगमन पर जुबली पार्क में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक जुबली पार्क के दोनों गेट बंद रखने की अस्थायी अनुमति प्रदान की है।

इस संबंध में टाटा स्टील लिमिटेड के जनरल मैनेजर (टाउन ओ एंड एम) आर.के. सिंह की ओर से पत्रांक को अनुमण्डल दण्डाधिकारी को अवगत कराया गया था कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्रिसमस से लेकर नए साल के पहले सप्ताह तक जुबली पार्क में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए एकत्रित होते हैं।

अत्यधिक भीड़ के कारण पार्क परिसर और उससे सटी मुख्य सड़कों के दोनों ओर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था कि भीड़ नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जुबली पार्क के दोनों गेट को अस्थायी रूप से बंद रखना आवश्यक है। उक्त अनुरोध पर विचार करते हुए अनुमण्डल दण्डाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक जुबली पार्क के दोनों गेट बंद रखने की अनुमति प्रदान कर दी है।

इस आदेश के जारी होने के बाद आधिकारिक रूप से निर्देश लागू कर दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। वहीं, आम नागरिकों और पर्यटकों से प्रशासन ने अपील की है कि वे वैकल्पिक स्थानों का चयन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन कर सहयोग करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोविंदपुर में लॉन्च होने जा रहा “दयाल स्काईलाइन”, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी लग्जरी लिविंग की तस्वीर

जमशेदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में “दयाल स्काईलाइन” प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं...

वर्कर्स कॉलेज में कला-विज्ञान संकाय बंद करने पर विरोध

जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद करने के फैसले के खिलाफ अभाविप ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

राजनगर में जच्चा-बच्चा की मौत को लेकर सरायकेला प्रशासन हरकत में, सांसद जोबा माझी व DC ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

सांसद जोबा माझी ने कहा- निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी प्रशासनिक टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया, प्रसव के...

जलावन घर विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर घायल

बेतिया के लालगढ़ गांव में जलावन घर ठीक करने के दौरान विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने 11 लोगों पर मामला दर्ज किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत