रांची के पेट्रोल पंप की लाइट के नीचे जल रही है शिक्षा की लौ, हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

रांची। रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू इलाके में एक मां और बेटे की संघर्ष भरी कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। चौधरी फ्यूल पेट्रोल पंप की रोशनी के नीचे हर रात एक छोटा सा क्लास रूम सजता है, जहां आठ वर्षीय एलेक्स मुंडा अपनी पढ़ाई में जुटा रहता है।

उसे पढ़ाने वाली कोई और नहीं, बल्कि उसकी मां नूतन टोप्पो हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने बेटे के भविष्य को अंधेरे में जाने नहीं दिया।

करीब सात साल पहले नूतन टोप्पो के पति का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने हार मानने के बजाय मेहनत का रास्ता चुना।

दिन भर पेट्रोल पंप पर मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने वाली नूतन टोप्पो के लिए रात का वक्त भी आराम का नहीं होता। काम के बाद वही पेट्रोल पंप उनके बेटे के लिए स्कूल बन जाता है, जहां बिजली की रोशनी में किताबें खुलती हैं और सपनों को आकार मिलता है।

एलेक्स मुंडा भी अपनी मां के संघर्ष को समझता है। थकान के बावजूद वह पूरे मन से पढ़ाई करता है। नूतन टोप्पो के पास बेटे को किसी अच्छे निजी स्कूल या ट्यूशन में पढ़ाने के साधन नहीं हैं, लेकिन वे उसे पढ़ाई से कभी दूर नहीं होने देना चाहतीं।

उनका विश्वास है कि शिक्षा ही वह रास्ता है, जिससे एलेक्स एक दिन अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर सकेगा।
नूतन की संघर्ष गाथा ने अब सरकार का भी ध्यान खींचा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। यह भी कहा कि पूरी व्यवस्था करने के बाद उन्हें भी सूचित किया जाए।

जिला शिक्षा अधीक्षक करेंगे सारी व्यवस्था
इस संबंध में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी दी है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से एलेक्स की पढ़ाई, स्कूल में नामांकन, शैक्षणिक सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग की व्यवस्था की जाएगी। एलेक्स को बेहतर शिक्षा के लिए प्रशासन हर संभव मदद देगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धातकीडीह फायरिंग कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के धातकीडीह में फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और गोली बरामद हुई है।

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को सम्मानित किया और कोल्हान विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन व लंबित जांच पर गंभीर सवाल उठाए।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हिंदू जनजागृति समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर। धार्मिक दबाव और महिला उत्पीड़न के मामलों पर कार्रवाई की मांग, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन हिंदू जनजागृति समिति के प्रतिनिधियों ने गुरुवार...

NEET UG 2026: पूर्वी सिंहभूम जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण परीक्षा, 4112 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत