बिहार में विभाग का बंटवारा, सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय


पटना। भाजपा के सम्राट चौधरी राज्य के नए गृह मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार गृह विभाग की जिम्मेदारी से खुद को अलग कर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यह जवाबदेही सौंपी है। मुख्यमंत्री के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन के साथ ऐसे सभी विभाग की जिम्मेदारी है, जो किसी को आवंटित नहीं है।

वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ खान एवं भूतत्व मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री और सभी 26 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया।

जदयू को वित्त विभाग : मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व की एनडीए सरकार में लंबे समय से भाजपा के पास रहे वित्त विभाग की जिम्मेदारी अब वापस जदयू को मिल गई है। जदयू के विजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग के साथ ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन और वाणिज्य-कर विभाग की जवाबदेही दी गई है। उनके पास सर्वाधिक पांच विभाग हैं।

इसके बाद जदयू के ही विजय कुमार चौधरी को चार विभागों का जिम्मा मिला है। इनमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क और भवन निर्माण विभाग शामिल हैं। डा. दिलीप कुमार जायसवाल को उद्योग, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। मो. जमा खान को अल्पसंख्यक, सुरेन्द्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण और लखेन्द्र कुमार रोशन को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

सात मंत्रियों को दो-दो विभाग : राज्य के सात मंत्रियों को दो-दो विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास व परिवहन, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य व विधि, नितिन नवीन को पथ निर्माण व नगर विकास एवं आवास विभाग शामिल है।
सुनील कुमार को शिक्षा व विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन व कला, संस्कृति एवं युवा, श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी एवं खेल और डा. प्रमोद कुमार को सहकारिता के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुटता का संकल्प

जमशेदपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर की ओर से शहीदों...

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत