जमशेदपुर में जायंट्स सेवा सप्ताह का समापन, दरिद्र नारायण भोज में 300 से अधिक लाभार्थी शामिल


जमशेदपुर : समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को समर्पित जायंट्स इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह का समापन 23 सितंबर को जलाराम कुट्टी कांट्रैक्टर्स एरिया में हुआ।

इस अवसर पर झमाझम बारिश के बीच भी दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक जरूरतमंद लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का प्रायोजन जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष अरुण बाकरेवाल ने किया।

समापन अवसर पर समूह की ओर से समाज के वंचित वर्ग को सहयोग और सेवा की भावना को पुनः पुष्ट किया गया।

विशेष अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह के ट्रस्टी एम.पी. अग्रवाल, केंद्रीय समिति सदस्य उमा गांधी, डॉ. हरे श्याम, डॉ. एम.पी. दुबे, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन बी.एन.पी. गुप्ता, ग्रुप के खेवनहर सुप्रियो मजूमदार, सुपर एक्टिव सदस्य संजय शर्मा, धर्मेंद्र कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी समेत कई सक्रिय सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अतिरिक्त जलाराम कुट्टी के सदस्यों ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

समापन पर बधाई व शुभकामनाएं
अंतिम दिन के अवसर पर ट्रस्टीगण एवं अध्यक्ष अरुण बकड़ेवाल ने सभी सक्रिय सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य केवल आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह समाज को सेवा और सहयोग की दिशा में प्रेरित करने का एक माध्यम है।

समाज सेवा का संकल्प
जायंट्स सेवा सप्ताह के दौरान कई सामाजिक और मानवीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अंतिम दिन का दरिद्र नारायण भोज विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिसने वंचितों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। आयोजन के दौरान सभी उपस्थित सदस्य जरूरतमंदों को भोजन परोसते और उनका हालचाल पूछते नजर आए।

सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि सेवा की यह भावना केवल सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगे भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के जरिए वंचित वर्ग की मदद के प्रयास जारी रहेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिस्टुपुर में दो नई सुविधाओं का उद्घाटन 6 जून को

Inauguration Ceremony: पर्वती घाट समिति 6 जून को बिस्टुपुर में नई अंत्येष्टि भट्टी और बच्चों की समर्पित वाटिका का शुभारंभ करेगी जिसमें पांच साल से कम उम्र के बच्चों को दफनाया जाएगा।

ओडिशा में तकनीकी और प्रोफेशनल शिक्षा में बढ़ा आरक्षण, 2026-27 सत्र से एसटी, एससी और एसईबीसी छात्रों को मिलेगा लाभ

भुवनेश्वर, 2 जून (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी) और सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग (एसईबीसी) के छात्रों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत