July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

25 वर्षों की परंपरा में बदलाव, सरयू राय की रामार्चा पूजा इस बार देवउठान एकादशी पर

25 वर्षों की परंपरा में बदलाव, सरयू राय की रामार्चा पूजा इस बार देवउठान एकादशी पर

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आवास पर पिछले 25 वर्षों से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली पारंपरिक रामार्चा पूजा की तिथि इस वर्ष बदल दी गई है। अब यह धार्मिक अनुष्ठान देवउठान एकादशी, 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा।

सरयू राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पिछले ढाई दशक से उनके यहां गुरु पूर्णिमा के दिन रामार्चा पूजा का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस वर्ष विशेष परिस्थितियों के कारण इसकी तिथि में परिवर्तन किया गया है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, शुभचिंतकों और समर्थकों से अनुरोध किया है कि वे इस बार गुरु पूर्णिमा के बजाय 21 नवंबर 2026 की तिथि को ध्यान में रखें।

उन्होंने कहा कि, “पिछले 25 वर्षों से गुरु पूर्णिमा के दिन मेरे यहां रामार्चा पूजा आयोजित होती रही है। इस वर्ष यह पूजा गुरु पूर्णिमा को नहीं होगी, बल्कि देवउठान एकादशी के दिन 21 नवंबर 2026, शनिवार को संपन्न होगी।”

विधायक सरयू राय ने अपने सभी स्नेहीजनों, शुभचिंतकों और श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण भी दिया है।

उल्लेखनीय है कि सरयू राय के यहां आयोजित होने वाली रामार्चा पूजा वर्षों से धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र रही है। इस आयोजन में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल होते हैं।

इस बार तिथि में बदलाव किए जाने के कारण उन्होंने पहले ही इसकी सार्वजनिक जानकारी जारी कर दी है, ताकि किसी भी श्रद्धालु या आमंत्रित अतिथि के बीच आयोजन की तारीख को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading