July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

राजीव मिश्रा ने ठोकी पूर्वी सिंहभूम ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी, सांसद व दो विधायकों की जीत का लिया संकल्प

राजीव मिश्रा ने ठोकी पूर्वी सिंहभूम ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी, सांसद व दो विधायकों की जीत का लिया संकल्प

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम ज़िला कांग्रेस कमिटी में नए अध्यक्ष की दावेदारी को लेकर सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से ज़िला अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की। 

उन्होंने कहा कि यदि संगठन उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे न केवल जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे बल्कि कांग्रेस पार्टी को मज़बूत जनाधार भी प्रदान करेंगे।

राजीव मिश्रा ने साफ कहा कि पूर्वी सिंहभूम की जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। संगठन और जनसंपर्क के माध्यम से वे  कांग्रेस पार्टी को इस ज़िले से एक सांसद और कम से कम दो विधायकों की जीत सुनिश्चित कराएंगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही उनकी ताक़त हैं और उनके सहयोग से हम जनता का विश्वास जीतेंगे।

तिलक पुस्तकालय का कायाकल्प प्राथमिकता

राजीव मिश्रा ने ज़िले की ऐतिहासिक धरोहर तिलक पुस्तकालय को आधुनिक स्वरूप में विकसित करने का संकल्प लिया। 

उन्होंने कहा कि इसे कांग्रेस का ज्ञान केंद्र और जन-जागरण व राजनीतिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। 

उनका मानना है कि तिलक पुस्तकालय कांग्रेस की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, जिसका पुनर्निर्माण कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को पार्टी की विचारधारा से गहराई से जोड़ेगा।

पार्टी व  समाज से मिल रहा व्यापक समर्थन

राजीव मिश्रा का कहना है कि उनकी

दावेदारी को पार्टी के विभिन्न स्तरों पर ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। मंडल और प्रखंड अध्यक्षों, ज़िला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। 

कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मिश्रा को जुझारू, ऊर्जावान और ईमानदार नेता बताया है, जिनकी सक्रियता ने हमेशा संगठन को मजबूती दी है।

जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता

राजीव मिश्रा ने अपने एजेंडे में बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं को विशेष रूप से शामिल किया है। उनका कहना है कि इन मुद्दों को मुखरता से उठाकर सरकार तक पहुँचाया जाएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों की राय

पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजीव मिश्रा की दावेदारी इस बार  मज़बूत और दमदार है। उनके नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कमिटी को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजीव मिश्रा ने  स्पष्ट किया कि 
उनका उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी को नई ऊँचाई देना और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना है। कार्यकर्ताओं और नेतृत्व का आशीर्वाद मिला, तो पूर्वी सिंहभूम ज़िले से कांग्रेस को एक सांसद और कम से कम दो विधायकों की जीत दिलाऊँगा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading