एलन मस्क ने जताई सुचिर बालाजी की मौत पर शंका

सुचिर बालाजी की मौत को आत्महत्या मानने से एलन मस्क के इंकार के बाद नये सिरे से जांच अवश्य की जानी चाहिए

ओपनएआई के पूर्व शोधकर्ता और प्रतिभाशाली युवा सुचिर बालाजी की मौत न केवल दुखद थी, बल्कि अप्रत्याशित भी। अब एलन मस्क ने उनके माता-पिता के इस संदेह का समर्थन किया है कि उनकी मौत का कारण आत्महत्या नहीं प्रतीत होता।

सुचिर बालाजी, एक पूर्व ओपनएआई शोधकर्ता और व्हिसलब्लोअर, 26 नवंबर 2024 को अपने सैन फ्रांसिस्को अपार्टमेंट में मृत पाये गये थे। अमेरिकी पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया, लेकिन उनकी मां, पूर्णिमा रामाराव, ने इस निष्कर्ष पर सवाल उठाया है।

उनकी माता की ओर से यह कहा गया कि उन्होंने एक निजी अन्वेषक नियुक्त किया है, जिसके निष्कर्ण बिल्कुल भिन्न हैं। उन्होंने एफबीआई से पुनः जांच की मांग भी की है।

एलन मस्क ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा है, “यह आत्महत्या नहीं लगती”। बालाजी ने ओपनएआई पर कॉपीराइट उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए थे और उनकी मृत्यु के समय वे कंपनी के खिलाफ कानूनी मामलों में प्रमुख गवाह माने जा रहे थे।

यह आवश्यक है कि अमेरिकी अधिकारी इस मामले की गहन जांच करें ताकि किसी भी संभावित षड्यंत्र का पर्दाफाश हो सके।

सुचिर बालाजी की मौत को आत्महत्या मानने से एलन मस्क के इंकार के बाद नये सिरे से जांच अवश्य की जानी चाहिए
सुचिर बालाजी की मौत को आत्महत्या मानने से एलन मस्क के इंकार के बाद नये सिरे से जांच अवश्य की जानी चाहिए

इसे भी पढ़ें

Feel like reacting? Express your views here!