July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, लूट की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, लूट की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा
Jamshedpur police solve 2 loot cases.

उलीडीह बैंक ऑफ इंडिया से 33 लाख और ज्वेलर्स शॉप के 32 लाख की लूट के मामले में तीन गिरफ्तार, तीन विदेश भागे

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व शहर में घटित लूट की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा कर दिया है।

उलीडीह थाना क्षेत्र में गत 18 अगस्त 2022 को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में साढ़े 33 लाख नगद व दो किलो सोना और 14 फरवरी 22 को बिष्टुपुर के एक ज्वेलर्स शॉप में 32 लाख की लूट हो गई थी।

इन दोनों ही घटना को गिरोह के अपराधियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने इन दोनों मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक कंटेनर का चालक भी शामिल है।

बंगाल से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कंटेनर को भी जब्त कर लिया है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना में शामिल एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।

अभी 2 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।

SSP Jamshedpur
जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमारी।

मामले का मास्टर माइंड बिहार के बेउर जेल में बंद है।

घटना में लूटी हुई राशि के साथ तीन अपराधी भारत देश छोड़ चुके हैं।

उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही लूटी गई राशि व सोना को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के गिरफ्त में आये आरोपियों का नाम भागवत ठाकुर और खगेन्द्र नारायण सिंह उर्फ़ सोनू है।

दोनों ही बिहार के निवासी हैं।

पुलिस ने इस लूट कांड मे 5950 रूपए, एक कन्टेनर, दो मोबाईल और दो बाईक बरामद किये हैं।

जिले के एसएसपी ने कहा कि इस अपराध मे संलिप्त तीन अपराधी अभी फरार हैं।

उनमें दो अपराधी लूटे हुए सामानों के साथ देश के बाहर चले गए हैं।

उनकी गिरफ़्तारी का प्रयास जारी है।

जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार लूट के 2 मामलों के खुलासे की जानकारी देते हुए।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading