July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने जमशेदपुर में नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया

आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने जमशेदपुर में नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया
AAP burns effigy

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई के छापे पर आक्रोश व्यक्त

जमशेदपुर: केंद्र सरकार द्वारा कथित रूप से सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग तथा दिल्ली के लोकप्रिय शिक्षा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई के छापेमारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया।

AAP burns effigy
आप समर्थक नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करते हुए।

आप समर्थकों ने कहा कि सबको पता है कि अरविन्द केजरीवाल के शिक्षा और स्वास्थ्य माॅडल से मोदी सरकार पूरी तरह से डर गई है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही अरविन्द केजरीवाल द्वारा MAKE INDIA No 1 की घोषणा की गई, भाजपा पूरी तरह से बौखला गई और उसने झूठा प्रपंच तैयार कर मनीष सिसोदिया के घर पर शुक्रवार को सुबह-सुबह सीबीआई की छापेमारी करवा दी।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस छापेमारी से न केवल आम आदमी पार्टी के सदस्यों में बल्कि पूरे देश की जनता में काफी आक्रोश है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading