July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जुगसलाई में कृतांश की तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया

जुगसलाई में कृतांश की तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया
kritansh jugsalai

जमशेदपुर: जहाँ पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वही जुगसलाई क्षेत्र में ‘कृतांश एक नयी पहल’ संस्था के द्वारा अनोखे तरीके से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।

75 मीटर झंडे के साथ हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने देशभक्ति से भरे गीतों व आकर्षक झांकी के साथ पूरे जुगसलाई क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान पूरा जुगसलाई क्षेत्र देशभक्ति गीतों से गूंज उठा।

हर लोग अपने अपने घर के छतों से तिरंगे झंडे पर पुष्प वर्षा करते नज़र आये।

पहली बार कृतांश संस्था द्वारा इस अनोखे तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

बच्चे बड़े महिला पुरुष बुजुर्ग हर कोई पूरे जोश के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

kritansh jugsalai
जुगसलाई में कृतांश की तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

हर चौक चौराहे पर लोग गर्मजोशी से इस तिरंगा यात्रा का स्वागत करते नजर आये।

आकर्षक झांकी के साथ युवा नाचते गाते नजर आए, इस तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था जुगसलाई पुलिस द्वारा की गई थी।

कृतांश संस्था के अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा ने बताया कि इस आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर लोगों को एक सूत्र में बांधते हुए देश की एकता अखंडता को मजबूत करने का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो को एकजुटता का संदेश दिया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading