July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

भाजमो के गोलमुरी मंडल ने भोले बाबा के भक्तों के बीच 51 कावड़ वितरित किये

भाजमो के गोलमुरी मंडल ने भोले बाबा के भक्तों के बीच 51 कावड़ वितरित किये
BJM distributes kanwars among devotees at Golmuri in Jamshedpur

जमशेदपुर: जमशेदपुर के भारतीय जन मोर्चा (भाजमो), गोलमुरी मण्डल द्वारा शनिवार को जन सेवा की भावना से 51 कावड़ियों के बीच कावड़ तथा सहयोग राशि का वितरण किया गया। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सभी कावड़ यात्रियों को कावड़ प्रदान किया।

गोलमुरी क्षेत्र में निवास करने वाले युवाओं की टोली प्रत्येक वर्ष सावन के माह में बाबा नगरी की ओर कूच करती है।

इस बार भाजमो गोलमुरी मण्डल की ओर से 51 कावड़ियों को कावड़ दिये गये एवं 501 रूपए की सहयोग राशि प्रदान की गई।

विधायक सरयू राय यहाँ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

उन्होंने इस मौके पर कहा की पार्टी के गोलमुरी मण्डल के द्वारा शुरू किया गया यह पहल अनूठी है।

उन्होंने कहा कि कावड़ियों की सेवा भी बाबा भोले नाथ की सेवा ही है। हमारे परंपरा को ये सभी आगे बढ़ा रहे हैं और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading