August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

मां के प्रेम संबंध से नाराज बेटे ने रची खौफनाक साजिश, दोस्तों संग प्रेमी की हत्या कर जंगल में दफनाया शव, चतरा जिले के लावालौंग का मामला

मां के प्रेम संबंध से नाराज बेटे ने रची खौफनाक साजिश, दोस्तों संग प्रेमी की हत्या कर जंगल में दफनाया शव, चतरा जिले के लावालौंग का मामला

चतरा : झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मां के प्रेम संबंध से नाराज बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मां के प्रेमी की हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी बेटा और उसकी मां अब भी फरार हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक गुड्डू मुंडा का गांव की ही रीता देवी के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि रीता देवी के बेटे राकेश मुंडा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी के बाद उसने गुड्डू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

30 मार्च को गुड्डू मुंडा लावालौंग से पांकी जाने वाली बस में सफर कर रहा था। इसी दौरान राकेश और उसके साथियों ने मंधनिया घाटी के पास उसे जबरन बस से उतार लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और मंधनिया-हाहे के जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए शव को जंगल में जमीन खोदकर दफना दिया गया।

करीब डेढ़ महीने बाद 15 मई को मृतक के पिता संतोष मुंडा ने बेटे के अपहरण की शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महेश गंझू, नितेश कुमार और कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से दफनाया गया नरकंकाल बरामद किया।

सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार मुख्य आरोपी राकेश मुंडा तथा उसकी मां की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading