August 21, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में ज्वैलरी दुकान का ताला तोड़कर 5-6 लाख के गहने चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में ज्वैलरी दुकान का ताला तोड़कर 5-6 लाख के गहने चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने एक ज्वैलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बागबेड़ा स्थित गोल्डन ज्वैलर्स में देर रात शटर का ताला तोड़कर घुसे चोर करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए।

सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक तो टूटा मिला ताला

घटना का पता गुरुवार सुबह चला। दुकान मालिक जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अनहोनी की आशंका में उन्होंने अंदर जाकर सामान की जांच की। जांच के दौरान सोने-चांदी के कई कीमती आभूषण गायब मिले।

इसके बाद दुकान मालिक ने तत्काल बागबेड़ा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

रात करीब 3 बजे हुई चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के अनुसार चोरों ने रात करीब 3 बजे दुकान का शटर तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज में नजर आ रहे लोगों के हुलिए और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।

हाल की चोरी की घटनाओं से कारोबारियों में चिंता

बागबेड़ा और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय कारोबारियों में चिंता बढ़ी है। ज्वैलरी दुकान में हुई इस चोरी के बाद व्यवसायियों ने पुलिस से रात के समय गश्ती बढ़ाने और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। संदिग्धों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading