August 21, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में 6 सितंबर को शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार, सरयू राय बने आयोजन समिति के संयोजक

जमशेदपुर में 6 सितंबर को शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार, सरयू राय बने आयोजन समिति के संयोजक

जमशेदपुर: झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के सम्मान को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सरयू राय को आयोजन समिति का संयोजक चुना गया।

सेमिनार के संचालन के लिए संयोजक मंडल का भी गठन किया गया है। इसमें कृष्ण कुमार, चंद्रदीप पांडेय, नवनीत सिंह, श्रीमन त्रिगुण और मनोज कुमार सिंह को शामिल किया गया है।

चार सत्रों में होगी शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा

सरयू राय के अनुसार सेमिनार के लिए सुबह 9.30 बजे से पंजीकरण शुरू होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शिक्षा के अलग-अलग स्तरों पर चर्चा होगी।

पहला सत्र सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक विद्यालयों को समर्पित रहेगा। दूसरा सत्र दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक माध्यमिक विद्यालयों से जुड़े विषयों पर केंद्रित होगा। दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक तीसरे सत्र में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर चर्चा की जाएगी। अंतिम सत्र 3.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगा, जिसमें छात्र आंदोलनों के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श होगा।

चार समितियां गठित

सेमिनार के सुचारू संचालन के लिए चार समितियां बनाई गई हैं। प्राथमिक समिति में कृष्ण कुमार और अनिता शर्मा, माध्यमिक समिति में चंद्रदीप पांडेय और विकास सिंह, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा समिति में नवनीत सिंह और पवन सिंह तथा छात्र आंदोलन समिति में श्रीमन त्रिगुण और हेमंत पाठक को जिम्मेदारी दी गई है। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सुबोध श्रीवास्तव संभालेंगे।

स्कूल-कॉलेजों को भेजा जाएगा आमंत्रण

सरयू राय ने बताया कि सेमिनार के संबंध में जमशेदपुर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों को पत्र भेजा जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का सर्वे कराया जाएगा। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि स्कूलों में किन संसाधनों और व्यवस्थाओं की कमी है तथा शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए किन कदमों की जरूरत है। सर्वे के प्रश्न व्यवस्थागत और शैक्षणिक दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे। सर्वे के निष्कर्षों पर सेमिनार में चर्चा की जाएगी।

27 अगस्त को प्रिंसिपलों की बैठक

सेमिनार की तैयारियों को लेकर 27 अगस्त को न्यू बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी में विभिन्न विद्यालयों के प्रिंसिपलों की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 3.30 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें सेमिनार को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

बैठक में एसपी सिंह, अशोक गोयल, मनोज कुमार सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, आशुतोष राय, अंशुल शरण, चंद्रदीप पांडेय, सुधीर सिंह, अजय कुमार, नवनीत सिंह, विकास सिंह, पवन सिंह, श्रीमन त्रिगुण, कृष्णा प्रसाद, हेमंत पाठक, कुमुरी विनीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading