August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

भुरकुंडा की अंचल यादव बनीं मिस झारखंड 2026, बॉबी एंटरटेनमेंट ग्रैंड फिनाले में हासिल किया प्रथम स्थान

भुरकुंडा की अंचल यादव बनीं मिस झारखंड 2026, बॉबी एंटरटेनमेंट ग्रैंड फिनाले में हासिल किया प्रथम स्थान

रामगढ़/भुरकुंडा: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सेंट्रल सौंदा निवासी अंचल यादव ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और झारखंड की संस्कृति की शानदार प्रस्तुति के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अंचल यादव ने बॉबी एंटरटेनमेंट रांची के ग्रैंड फिनाले सीजन-4 में प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस झारखंड 2026 का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से भुरकुंडा कोयलांचल सहित पूरे रामगढ़ जिले में खुशी का माहौल है।

अंचल यादव ने ग्रैंड फिनाले में छठ महापर्व की पारंपरिक थीम पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुति के जरिए उन्होंने झारखंड की संस्कृति और परंपरा को खूबसूरती से पेश किया।

उनकी प्रतिभा और प्रस्तुति से निर्णायक मंडल के साथ-साथ दर्शक भी प्रभावित हुए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला।

अंचल यादव की सफलता की खबर मिलते ही सेंट्रल सौंदा और भुरकुंडा क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। स्थानीय लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अंचल यादव वर्तमान में एमकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले फरवरी माह में उन्होंने मिस ग्लैमर का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके बाद अब उन्होंने मिस झारखंड 2026 का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है।

अंचल का लक्ष्य अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना है। वह भविष्य में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान हासिल करना चाहती हैं। उनका कहना है कि मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के जरिए वह अपने इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

अंचल यादव की मां नीलम देवी ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता को अपनी बेटियों का पूरे मन से सहयोग करना चाहिए। आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। परिवार का थोड़ा सा सहयोग और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां अपने लक्ष्य को हासिल कर माता-पिता और परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं।

अंचल यादव की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि भुरकुंडा और रामगढ़ जिले का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading