2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए दावा किया कि जनता अभी भी पुराने दौर के अपराध और भय के माहौल को नहीं भूली है।

ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें केवल 47 सीटें मिली थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 2027 में दोनों दल अगर साथ मिलकर अपनी 47 सीटें भी बचा लें, तो वही उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

ओपी राजभर ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और सरकार अपराध के प्रति किसी तरह की नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने ‘बुलडोजर मॉडल’ की चर्चा करते हुए कहा कि अपराधियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी।

वहीं दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में भी पश्चिम बंगाल और बिहार की तरह ‘वोट की लूट’ या चुनावी बेईमानी हुई, तो यह देश का आखिरी चुनाव साबित हो सकता है। अखिलेश यादव का दावा है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

सपा प्रमुख ने महिला आरक्षण और परिसीमन (डीलिमिटेशन) के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर ऐसा परिसीमन लागू करना चाहती है, जिससे विपक्षी दलों और नेताओं के लिए चुनाव जीतना कठिन हो जाए।

इन आरोपों और जवाबी हमलों के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ विपक्ष चुनावी पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी ओर भाजपा और उसके सहयोगी विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था को अपना प्रमुख मुद्दा बता रहे हैं।

वीकेयूडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गृह मंत्री ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अवैध कोयला खनन...

गम्हरिया में राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को किया दोहराया

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कैंप कार्यालय में रविवार को पार्टी का 30वां स्थापना दिवस उत्साह और संगठनात्मक...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में धारा 163 लागू, सात थाना क्षेत्रों में कड़े प्रतिबंध

जमशेदपुर के सात थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू कर दी गई है। धरना-प्रदर्शन, पांच से अधिक लोगों के जुटने और बिना अनुमति लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक रहेगी। आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

Jharkhand Weather Update: पश्चिम सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, अगले 4 दिन बदलेगा मौसम

जमशेदपुर/रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) का असर अब झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत