September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत तीन पंचायतों में जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण शिविर आयोजित

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत तीन पंचायतों में जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण शिविर आयोजित

गम्हरिया। जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत पीवीटीजी समुदायों के कल्याण को लेकर गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा, कालिकापुर एवं बीरबांस पंचायत सचिवालयों में विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों से योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए।

इस दौरान स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आधार, आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading