September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

सीबीआई ने रांची में रिश्वत लेते सेना के हवलदार समेत दो को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने रांची में रिश्वत लेते सेना के हवलदार समेत दो को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सेना के हवलदार मुकेश कुमार राय और अन्य व्यक्ति दिनेश कुमार राय को झारखंड के रांची से 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीबीआई ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया था। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि सेना के एक हवलदार ने निर्माण कार्य की अनुमति देने के लिए 5 लाख रुपये की घूस मांगी है।

इससे पहले उस हवलादार ने शिकायकर्ता से 13 जनवरी को 50 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद 1.50 लाख रुपये और मांगे। दोनों के बीच बातचीत के बाद 50 हजार रुपये तत्काल लेने पर सहमति बनी।

सीबीआई ने इसके बाद जाल बिछाकर सेना के हवलदार और उसके एक सहयोगी को आरोपियों को 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के आवासीय परिसरों पर तलाशी भी ली गई। एजेंसी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading