July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस यूनिट–1 एवं सोशल साइंस क्लब ने मनाया पराक्रम दिवस

जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस यूनिट–1 एवं सोशल साइंस क्लब ने मनाया पराक्रम दिवस

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस यूनिट–1 एवं सोशल साइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पराक्रम दिवस का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन एंकर नंदिनी एवं आकांक्षा ने प्रभावशाली ढंग से किया। हिंदी भाषण प्रज्ञा तथा अंग्रेज़ी भाषण अमृता द्वारा प्रस्तुत किया गया। डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति रोहित एवं रवि ने दी, जबकि कविता पाठ अंजलि एवं रश्मि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रानी झाँसी रेजिमेंट के विभिन्न चरित्रों का सजीव मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। नेताजी की भूमिका में परिमल पाॅल ने विशिष्ट पहचान बनाई.

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूनम कुमारी द्वारा कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई थी जिसमें छात्रों द्वारा नेताजी पर डाक्यूमेंट्री तथा रानी झांसी रेजीमेंट की वीरांगनाओं की प्रस्तुति सराहनीय थी.

महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ जूही समर्पिता ने अपने संबोधन में आज़ाद हिन्द फ़ौज के गौरवशाली इतिहास तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तिगत जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा करते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति, त्याग और अनुशासन के मूल्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम की सफलता में उप-प्राचार्य, डाॅ मोनिका उप्पल, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन एवं सह-सचिव सुधा दिलीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सभी शिक्षकों एवं सहायक कर्मचारियों के सार्थक प्रयासों से पराक्रम दिवस का आयोजन गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading