सरायकेला- खरसावां जिले के टायो कॉलोनी जीएफ फ्लैट में पुत्र ने की पिता की बेरहमी से हत्या

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. टायो कॉलोनी स्थित जीएफ फ्लैट संख्या दो में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान रामा नाथ दास (55) के रूप में हुई है, जो टीजीएस के कर्मी थे और हाल ही में ईएसएस ले चुके थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र मनसा दास ने दावली से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. हत्या इतनी निर्मम बताई जा रही है कि घटना स्थल का दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. आरोपी ने पिता के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया. यहां तक कि हमले में मृतक के गुप्तांग को भी नुकसान पहुंचाया है.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र अपने पिता के शव के पास ही बैठा रहा. सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ समीर कुमार सवैया मौके पर पहुंचे और हत्यारे पुत्र को हिरासत में ले लिया और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि मृतक की पत्नी का पूर्व में ही निधन हो चुका था. उनकी पुत्री की शादी हो चुकी है, पुत्र की भी शादी हुई है, लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी अलग रहती है. पिता और पुत्र टायो कॉलोनी के उक्त फ्लैट में अकेले रहते थे. एसडीपीओ सरायकेला समीर कुमार सवैया ने बताया कि फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी पुत्र से पूछताछ जारी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत