गम्हरिया की क्रॉस लिमिटेड कंपनी में खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में गई मजदूर की जान

सहकर्मी ने लोहे के औजार से किया जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में, कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उषा मोड़ स्थित क्रॉस लिमिटेड कंपनी में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे औद्योगिक इलाके को झकझोर कर रख दिया। कंपनी परिसर के प्लॉट संख्या-5 में कार्य के दौरान दो मजदूरों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर की पहचान दिनेश मुंडा के रूप में हुई है, जो उसी दिन शाम करीब 6 बजे ड्यूटी पर आया था। ड्यूटी के दौरान किसी निजी बात को लेकर उसका सहकर्मी मुन्ना प्रधान से विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ कहासुनी हुई, लेकिन देखते-ही-देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मुन्ना प्रधान ने पास में रखे लोहे के भारी औजार से दिनेश मुंडा के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

हमला इतना घातक था कि दिनेश मुंडा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला मजदूरों के बीच आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मजदूर मुन्ना प्रधान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस सनसनीखेज घटना के बाद से कंपनी में काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत और रोष का माहौल है। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पूरी तरह लचर है, जिसके कारण इस तरह की गंभीर घटना को रोका नहीं जा सका। उन्होंने प्रबंधन से कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मजदूरों की सुरक्षा, निगरानी और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केरल में वंदे मातरम विवाद पर सपा ने कहा- केंद्र सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे गवर्नर

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा और सांसज राजीव राय ने केरल में वंदे मातरम विवाद और अवैध बांग्लादेशी...

चमोली में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, ईको वैन 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत

चमोली, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

गुवा में मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक...

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, छह मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत की सूचना है। पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन राहत कार्य में जुटे हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत