August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 3 से 6 जनवरी से 800वां नेत्र ज्योति महायज्ञ -2026

बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 3 से 6 जनवरी से 800वां नेत्र ज्योति महायज्ञ -2026

जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष का पहला नेत्र शिविर नेत्र ज्योति महायज्ञ-2026 के रूप में 3 जनवरी से 6 जनवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा।

नेत्र ज्योति महायज्ञ के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के सहयोग से राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति सहित सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से 1500 नेत्र रोगियों की ओपीडी जांच, परामर्श व दवा वितरण के साथ 200 से अधिक नेत्र रोगियों का मोतियाबिन्द ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण की तैयारी शिविर में की गयी है।

शिविर में 6 नेत्र चिकित्सक अपने सहयोगी टीम के साथ नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से टी.एम.एच. के पूर्व नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. बी. पी. सिंह, वर्तमान नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. भारती शर्मा, टीएमएच की वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह, त्रिनेत्रम आई हॉस्पीटल के संस्थापक डॉ. विवेक केडिया, वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ. मलय द्विवेदी, डॉ. कुमार साकेत तथा डॉ. आनन्द सुश्रुत अपनी टीम के साथ सेवा प्रदान करेंगे। 3 जनवरी को नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में सुबह 8 बजे से शुरु हो जायेगा, जिसमे बाद दोपहर 12.30 बजे नेत्र रोगियों की जांच की जायेगी एवं मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया जायेगा। 4 जनवरी को प्रातः 11 बजे से नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शुरु होगा, उससे पूर्व वैसे नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी, जो 4 जनवरी को रजिस्ट्रेशन करायेंगे, स्वास्थ्य जांच के पश्चात 4 जनवरी को रजिस्ट्रेशन कराये नेत्र रोगियों को ऑपरेशन 5 जनवरी को किया जायेगा। 6 जनवरी को सभी ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात विदाई समारोह में नेत्र रोगियों को आवश्यक दवा, चश्मा एवं उपहार के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा।

शिविर में चार दिनों तक ऑपरेशन योग्य नेत्र रोगियों को सभी प्रकार की आवासीय व चिकित्सीय सेवा निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी, जिसके तहत शिविर में रहना, भोजन, ऑपरेशन पूर्व जांच, ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण तथा ऑपरेशन पश्चात देखभाल, चश्मा व आवश्यक दवा के साथ विदाई शामिल है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, नेत्र ज्योति महायज्ञ-2026 के संयोजक विकास सिंह ने संयुक्त रूप से जागरुक लोगों से आग्रह किया है कि वे जरूरतमंद नेत्र रोगियों को शिविर में पहुंचने में सहायता करें ताकि हर जरूरतमंद नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण हो सके।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading