August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक छात्र गंभीर, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक छात्र गंभीर, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर बुधवार दोपहर मामूली विवाद के बाद दो छात्रों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में स्कूल का छात्र तौसीफ खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, तौसीफ की पीठ पर गहरा घाव है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान तौसीफ खान और आरोपी छात्र सीढ़ियों से उतरते समय आपस में अनजाने में टकरा गए। इस मामूली टक्कर को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी छात्र ने अपने कुछ दोस्तों को फोन कर बुला लिया।

जैसे ही तौसीफ स्कूल के मुख्य गेट से बाहर निकला, आरोपी छात्र और उसके साथी उस पर टूट पड़े। पहले मारपीट की गई, फिर अचानक एक युवक ने तौसीफ की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले से छात्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

घटना के बाद स्कूल के बाहर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद छात्रों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल तौसीफ को पास के अस्पताल भेजा। बाद में उसे गंभीर हालत में टीएमएच रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि हमलावर छात्रों की पहचान की जा रही है। इसके लिए स्कूल परिसर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की है

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि घटना स्कूल परिसर के बाहर हुई है। फिर भी वे पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटना से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading