September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

Flight Ticket Cancellation: कैंसिलेशन चार्ज खत्‍म, 21 दिन में रिफंड की गारंटी, नियम लागू हुआ तो बदल जाएगी तस्वीर

Flight Ticket Cancellation: कैंसिलेशन चार्ज खत्‍म, 21 दिन में रिफंड की गारंटी, नियम लागू हुआ तो बदल जाएगी तस्वीर

नई दिल्ली : भारत के विमानन नियामक डीजीसीए ने हवाई टिकटों के रिफंड नियमों में बड़े बदलावों का प्रस्ताव दिया है। इनका मकसद यात्रियों के लिए प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और तेज बनाना है। यह कदम हवाई यात्रियों के अधिकारों को मजबूत करने और एयरलाइंस की जवाबदेही बढ़ाने के बड़े प्रयास का हिस्सा है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए के ये नियम फ्लाइट टिकट बुकिंग , कैंस‍िलेशन और र‍िफंड का सीन चेंज करने का दम रखते हैं। यदि इस प्रस्ताव को लागू किया जाता है कि तो इस सेक्टर की तस्वीर ही बदल जाएगी।

ये नए नियम सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (सीएआर) कहे जाएंगे। इनके जरिये रिफंड प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों का भरोसा फिर से कायम होगा। यात्री अक्सर रिफंड में देरी, छिपी हुई फीस और अस्पष्ट कैंसिलेशन नीतियों से परेशान रहते हैं।

48 घंटे में ट‍िकट कैंस‍िलेशन पर कोई चार्ज नहीं

इस नए नियम के तीन मुख्य फायदे हैं। पहला, यात्रियों को टिकट बुक करने के 48 घंटे के अंदर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के टिकट कैंसिलेशन या बदलने की सुविधा मिल सकती है। यह एक ‘लुक-इन’ पीरियड की तरह होगा। हालांकि, अगर यात्री किसी दूसरी फ्लाइट में जाते हैं जिसका किराया ज्यादा है तो उन्हें अतिरिक्त किराया देना होगा। यह सुविधा घरेलू उड़ानों के लिए तब लागू नहीं होगी जब बुकिंग उड़ान से पांच दिन पहले की गई हो। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह नियम तब लागू नहीं होगा जब बुकिंग उड़ान से 15 दिन पहले की गई हो। 48 घंटे के बाद एयरलाइन की अपनी कैंसिलेशन पॉलिसी के अनुसार चार्ज लगेगा।

21 द‍िन में र‍िफंड की गारंटी

दूसरा, रिफंड अब जल्दी मिलेगा और कोई छिपी हुई कटौती नहीं होगी। डीजीसीए के ड्राफ्ट नियमों के अनुसार, रिफंड 21 वर्किंग डेज (कामकाजी दिनों) के अंदर पूरा करना होगा। इससे यात्रियों को होने वाली देरी खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, अगर यात्री देर से कैंसल करते हैं या ‘नो-शो’ (बिना बताए फ्लाइट मिस करने वाले) माने जाते हैं तब भी एयरलाइंस को वैधानिक टैक्स (सरकारी कर) और एयरपोर्ट फीस वापस करनी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डीजीसीए ने साफ किया है कि एयरलाइंस बुकिंग के 24 घंटे के अंदर अपनी वेबसाइट पर बताए गए छोटे नाम सुधारों के लिए कोई चार्ज नहीं ले सकतीं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading