September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल पटना में करेंगे रोड शो, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में जनसभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल पटना में करेंगे रोड शो, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में जनसभा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजग के तमाम स्टार प्रचारक जनता को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 नवंबर यानी पहले चरण के मतदान के दिन बिहार दौरे पर रहेंगे। वे भागलपुर और अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 नवंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। उसी दिन पहले चरण की वोटिंग भी होनी है। प्रधानमंत्री मोदी उस दिन दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की भागलपुर और अररिया में बड़ी जनसभाएं तय हैं। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में होने वाली जनसभा में लगभग 5 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 2 नवंबर (रविवार) को पटना में एक रोड शो करेंगे। रोड शो शाम 5 बजे दिनकर गोलंबर से शुरू होगा और कदमकुआं, बारीपथ, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन तक जाएगा। इस रोड शो को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 2000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया है। कदमकुआं से दरियापुर की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading