August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आदि कर्मयोगी अभियान : जनता की भागीदारी से विकास योजनाओं को कामयाबी के मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास

आदि कर्मयोगी अभियान : जनता की भागीदारी से विकास योजनाओं को कामयाबी के मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास

17 से 02 अक्टूबर तक जिले के 399 गांवों में किया गया ग्राम सभा का आयोजन, विलेज एक्शन प्लान पर चर्चा

जमशेदपुर, पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिला में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक संचालित आदि सेवा पर्व सम्पन्न हुआ। इस दौरान 399 जनजातीय गांवों में ग्राम सभा आयोजित कर विजन 2030 के तहत ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पोषण और किसान कल्याण जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई एवं ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई ।

उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी ग्रामीणों को बताया तथा विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। ग्रामीणों को उनकी सहभागिता से विकास को गति देने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता, पारदर्शिता एवं ग्राम विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना है। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।

उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए नागेन्द्र पासवान ने बताया कि तैयार किए गए विलेज एक्शन प्लान को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इन ग्राम सभाओं में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन किया गया है, जिन्हें अब ब्लॉक एक्शन प्लान और तत्पश्चात जिला स्तरीय योजना में शामिल कर आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले में अनेक स्थानों पर मील का पत्थर साबित हो रहा है। ग्रामीण स्तर पर फोकस ग्रुप डिस्कशन एवं सामुदायिक चर्चाओं के माध्यम से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में नई जागरूकता आई है। लोग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहे हैं । उन्होने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं और स्वयं भी आदि कर्मयोगी, आदि साथी एवं आदि सहयोगी के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

दूसरी ओर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत बोड़ाम प्रखंड में 23 चयनित आदि गांवों में भी सेवा पर्व का आयोजन किया गया। 23 आदि गांवों में आदि सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया गया। सभी आदि ग्रामों में जनजातीय विकास व परिवर्तन के लिए ग्रामीणों व संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए आदि ग्रामों के 10 आदि साथी व 10 आदि सहयोगियों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जनजातीय गांवों में विजन (परिकल्पना) निर्माण की जानकारी प्रत्येक ग्रामवासियों तक पहुंचाये जाने को लेकर विभिन्न तरह का जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

ग्रामीणों के सहयोग से गांव की जरूरतों एवं समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह, बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन, मुखिया, उपमुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर, कनीय अभियंता (पेयजल विभाग), राजस्व कर्मचारी, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, एसएचजी ग्रुप की महिलाएं, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, वन विभाग के कर्मी, शिक्षक व स्वयं सेवक आदि उपस्थित थे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading