जमशेदपुर के करनडीह-खासमहल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे से हटाए गए अवैध ढांचे


जमशेदपुर : करनडीह-खासमहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर प्रशासन ने सड़क किनारे बनाए गए अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया। अंचल कार्यालय की ओर से पहले ही नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद सीआई बलवंत सिंह के नेतृत्व में टीम सुबह से ही कार्रवाई में जुट गई।

सुबह करीब नौ बजे जैसे ही प्रखंड कार्यालय गेट के पास जेसीबी की आवाज गूंजी, इलाके में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार और फुटपाथ पर दुकानदारी करने वाले लोग तुरंत अपना सामान समेटने लगे। कुछ ने पहले ही अपना ठेला और झोपड़ी हटा लिया था, जबकि कई दुकानों पर ताला लगाकर मालिक गायब हो गए थे। प्रशासनिक टीम ने बिना किसी रुकावट के सड़क किनारे तानकर बनाई गई प्लास्टिक की झोपड़ियों और अस्थायी दुकानों को गिरा दिया।

लोगों में मचा अफरा-तफरी
अभियान शुरू होते ही सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। जिन लोगों ने प्रशासन की नोटिस के बाद भी जगह खाली नहीं की थी, उनके ढांचे सीधा बुलडोजर से ढहा दिए गए। कई लोग हाथ जोड़कर प्रशासन से मोहलत मांगते भी दिखे, लेकिन टीम सख्त रुख में रही।

पूर्व सूचना के बाद भी हटे नहीं कब्जाधारी
अंचल कार्यालय की ओर से पिछले सप्ताह ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने को कहा गया था। बावजूद इसके कई लोग अपनी दुकान और ठेला लेकर वहीं जमे रहे। मंगलवार को अभियान शुरू होने की जानकारी मिलते ही अधिकांश ने अपना सामान हटा लिया, लेकिन जो बचे थे, उनकी झोपड़ियां और दुकानें पूरी तरह जमींदोज कर दी गईं।

लोगों में चर्चा, कितने दिन चलेगा अभियान
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही कि प्रशासन का यह अभियान अब कितने दिनों तक चलेगा। करनडीह-खासमहल मार्ग लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। सड़क किनारे कब्जे के कारण न केवल जाम की स्थिति बनती थी, बल्कि पैदल यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अंचल कार्यालय सूत्रों के अनुसार, यह अभियान सिर्फ प्रखंड कार्यालय गेट तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में खासमहल और करनडीह के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है और कई लोग खुद ही अपने ढांचे हटाने की तैयारी में जुट गए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर भोलाडीह में तेज रफ्तार कार का कहर, ट्रक से टकराने के बाद घर में घुसी; दो युवक गंभीर

गम्हरिया : कोल्हान क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसों का सिलसिला जारी रहा। चौका थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण हादसे में चालक...

जमशेदपुर में 24 मई को होगा भव्य ‘श्री बालाजी अन्न प्रसादम’ आयोजन, 2000 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

टीएसएएफ के सुखलाल टुडू ने जीता झारखंड का पहला जूनियर नेशनल रोइंग पदक

जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग अकादमी के युवा खिलाड़ी सुखलाल टुडू ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आज उत्तर प्रदेश के...

EAST SINGHBHUM : चाकुलिया में आंधी-बारिश से एस्बेस्टस का घर ध्वस्त, स्कूटी-साइकिल समेत सामान क्षतिग्रस्त

कई पेड़ों की डालियां टूटी, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर जमीन गिरी चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत